Ideaforge Technology Share Price: ड्रोन बनाने वाली कंपनी Ideaforge Technology के शेयरों में 30 जुलाई को 11 प्रतिशत की गिरावट दिखी। अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंपनी के मुनाफे को 90 प्रतिशत का झटका लगने से शेयर में बिकवाली का दबाव है। शेयर सुबह बीएसई पर लाल निशान में 741 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 13.6 प्रतिशत तक नीचे आया और 740.70 रुपये के लो को छू गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 11.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 758.90 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 3200 करोड़ रुपये पर आ गया है।
