Get App

IDFC First Bank share price : कल की भारी बिकवाली के बाद आज IDFC फर्स्ट बैंक के शेयरों में हल्की रिकवरी

IDFC First Bank share price : IDFC फर्स्ट बैंक के शेयरों में आज हल्का उछाल आया है। कल इस शेयर में फ्रॉड की खबर के चलते भारी गिरावट देखने को मिली थी। बैंक ने इन्वेस्टर्स को भरोसा दिलाने की कोशिश की है कि यह घटना एक अलग मामला है और फ्रॉड का मामला चंडीगढ़ में एक ही ब्रांच में हरियाणा सरकार के कुछ खास अकाउंट्स तक ही सीमित थी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 10:14 AM
IDFC First Bank share price : कल की भारी बिकवाली के बाद आज IDFC फर्स्ट बैंक के शेयरों में हल्की रिकवरी
IDFC First Bank share price : सोमवार को यह लगभग 16 फीसदी नीचे बंद हुआ था और इंट्राडे में 20 फीसदी का लोअर सर्किट लगा था। मौजूदा लेवल पर, बैंक का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 60,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा है

IDFC First Bank share price : IDFC फर्स्ट बैंक के शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में ऊपर चढ़े हैं। सोमवार को कुछ कर्मचारियों और हरियाणा सरकार से जुड़े अकाउंट्स से जुड़े 590 करोड़ रुपये के फ्रॉड के खुलासे के बाद इस शेयर में भारी गिरावट आई थी। आज शुरुआती कारोबार में यह स्टॉक लगभग 1 फीसदी ऊपर, 70.83 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था। सोमवार को यह लगभग 16 फीसदी नीचे बंद हुआ था और इंट्राडे में 20 फीसदी का लोअर सर्किट लगा था। मौजूदा लेवल पर, बैंक का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 60,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा है।

बैंक ने इन्वेस्टर्स को भरोसा दिलाने की कोशिश की है कि यह घटना एक अलग मामला है और फ्रॉड का मामला चंडीगढ़ में एक ही ब्रांच में हरियाणा सरकार के कुछ खास अकाउंट्स तक ही सीमित थी। इससे पूरे सिस्टेमैटिक पर कोई असर नहीं होगा। बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO वी वैद्यनाथन ने कहा कि इसका असर प्रॉफिट और लॉस अकाउंट पर पड़ेगा,लेकिन उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि बैंक के पास इस नुकसान को झेलने के लिए प्रॉफिट और लिक्विडिटी काफ़ी है। इस आश्वासन के बाद आज इस शेयर में स्थिरता आई है।

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

सोमवार को ब्रोकरेज के असेसमेंट में कहा गया था कि इस फ्रॉड के चलते बैंक को FY26 के टैक्स से पहले के प्रॉफिट पर लगभग 20 फीसदी असर हो सकता है। लेकिन इसके नेट वर्थ पर लगभग 1 फीसदी तक का सीमित असर ही देखने को मिलेगा। UBS और मॉर्गन स्टेनली ने इसे एक मैनेजेबल कैपिटल इम्पैक्ट बताया,जबकि जेफरीज ने कहा कि मुख्य रिस्क यह होगा कि क्या यह इश्यू पहचाने गए अकाउंट्स से आगे बढ़ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें