Midcap Mantra: - आज बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट में कारोबार करते नजर आये। फार्मा शेयरों में गिरावट देखने को मिली। एस्ट्राजेनका, बायोकॉन, IOL केमिकल्स, मार्कसंस फार्मा में 2 से 3 प्रतिशत की गिरावट दिखी। एनबीएफसी के शेयर में जोरदार गिरावट दिखी। पेटीएम का शेयर 7 परसेंट से ज्यादा टूट गया। वहीं श्रीराम फाइनेंस, पीएफसी और आरईसी के शेयरों में 3 परसेंट से ज्यादा की गिरावट नजर आई। वहीं दूसरी तरफ आज एनर्जी शेयरों में खरीदारी दिखाई दी। एमआरपीएल, चेन्नई पेट्रो, ऑयल इंडिया और एचपीसीएल के शेयर में 1 से ढाई परसेंट की तेजी नजर आई। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज Angel One के ओशो क्रिशन ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताये। उन्होंने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।
Angel One के ओशो क्रिशन की निफ्टी पर राय
Angel One के ओशो क्रिशन ने कहा कि आज बाजार में ऊपरी स्तरों से सेलिंग प्रेशर देखने को मिल रहा है। इस समय 23500 के पास काफी ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिल रही है। वीकली एक्सपायरी का जो मैक्सिमम पेन है वह 23600 के पास देखने को मिल रहा है। यहां से ऊपर की तरफ 80-90 प्वाइंट्स का स्पॉट लेवल्स पर मूवमेंट देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ सपोर्ट काफी पास में है तकरीबन 30 प्वाइंट्स का सपोर्ट है। अगर किसी के पास शॉर्ट की पोजीशन है तो उसे 23500 के पास बुक कर लें।
वहीं अगर हायर लेवल पर अगर निफ्टी में 23600 या 23620 तक एक पुल बैक दिखता है तो वहां वापस से एक सेल का नजरिया अपनाना चाहिए।
Angel One के ओशो क्रिशन की बैंक निफ्टी पर राय
बैंक निफ्टी पर ओशो क्रिशन ने कहा कि बैंक निफ्टी ने आज के दिन काफी स्ट्रॉन्ग सेल ऑफ देखने को मिला है। बैंकिंग सेक्टर के मेजर हैवीवेट में सेल ऑफ देखने को मिल रहा है। बैंक निफ्टी में स्ट्रॉन्ग ब्रेकडाउन का सिनैरियो बनता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर इंडेक्स का पिछला ऐतिहासिक लो या स्विंग लो देखें तो बैंक निफ्टी आज उसके नीचे कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। ये बैंक निफ्टी के लिए चिंताजनक फैक्टर हो सकता है।
अगर बैंक निफ्टी 49500 के नीचे क्लोज होता है तो ये इंडेक्स के लिए चिंताजनक कारक बन सकता है। इसके आगे हमें बैंक निफ्टी में और दबाव देखने को मिल सकता है।
Angel One के ओशो क्रिशन पसंदीदा स्टॉक्स
JSW Steel Future : बेचें - 897 रुपये, टारगेट - 860 रुपये, स्टॉपलॉस - 915 रुपये
Max Health Future : खरीदें - 1195 रुपये, टारगेट - 1240/1250 रुपये, स्टॉपलॉस - 1170 रुपये
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)