कल वीकली एक्सपायरी के दिन 25 जनवरी को बेंचमार्क निफ्टी इंडेक्स में 226.35 अंक (1.25 प्रतिशत) की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के साथ बेयर्स ने बाजर पर अपनी पकड़ मजबूत की। डेली टाइमफ्रेम पर इंडेक्स 50-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से नीचे रहा। ये स्थिति इसमें मंदी के रुझान की पुष्टि करती है। हालांकि निचले सिरे पर ये गिरावट डेली चार्ट पर गिरने वाले वेज पैटर्न के ऊपरी बैंड तक ही सीमित रही। मंदी के क्रॉसओवर में आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) के साथ सेंटीमेंट बहुत कमजोर दिख रहा है। इसमें और गिरावट आ सकती है। निफ्टी यदि 17,840 के नीचे फिसलता है तो इन स्टॉक्स में दांव लगाकर कमाई की जा सकती है।
