Get App

निफ्टी अगर 24062 के पार जाता है तो फिर से 24261 का लेवल देखने को मिलेगा- वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पुट का प्लेसमेंट अब 51000 पर है। इसके बाद 50800 और 50500 के जोन में पुट का प्लेसमेंट नजर आ रहा है। अगर इंडेक्स ने बेस वन 50985/50815 को तोड़ा तो इसमें और गिरावट संभव है। बेस वन के नीचे निफ्टी बैंक 50459/50220 की ओर जा सकता है। अगर 51200 को फिर से हासिल करता है, तो 51463-51613 संभव है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 13, 2024 पर 8:49 AM
निफ्टी अगर 24062 के पार जाता है तो फिर से 24261 का लेवल देखने को मिलेगा- वीरेंद्र कुमार
Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि जब तक निफ्टी 23981 के नीचे है शॉर्ट कर सकते हैं। अगर 24062 फिर पार होता है तो 24261 का लेवल देखने को मिलेगा

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 23981-24064 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24197-24261 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23802-23721 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23647-23536(200DEMA) के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कल इंडेक्स ने 24331 का रेजिस्टेंस पार किया। ये 20 DEMA 24550 के बेहद पास पहुंचा। FII की बिकवाली जारी है। इसमें 24000 का स्तर फिर टूटा है। इस रेंज में सबसे नीचे बंद हुआ है। जैसा पहले कहा 24000 से नीचे, 23800/23500 (200 DEMA) का जोन खुला है।

उन्होंने आगे कहा कि अब 24200-300-400 के सभी कॉल राइटर्स 24000 के जोन में शिफ्ट हो गए हैं। रिलायंस, FMCG और बैंकों में गिरावट जारी है। HDFC बैंक में बड़ा रिवर्सल दिखा है। अगर 23981 की नीचे शॉर्ट पोजीशन है तो उसे होल्ड करें। अब तत्काल सपोर्ट 23802 पर नजर आ रहा है। इसके नीचे 23721-23647 और 200 DEMA पर सपोर्ट दिख रहा है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि जब तक निफ्टी 23981 के नीचे है शॉर्ट कर सकते हैं। अब 200 DEMA संभव लग रहा। अगर 24062 फिर पार होता है तो 24261 का लेवल देखने को मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें