Get App

Bonus Issue: पहली बार बोनस शेयर देगी यह पीएसयू, आपके पोर्टफोलियो में है?

Bonus Issue: आमतौर पर कंपनियां बोनस इश्यू से जुड़े फैसले लेती हैं तो शेयरों को लेकर पॉजिटिव माहौल बनता है। एक सरकारी कंपनी है जिसने पहली बार इससे जुड़ा फैसला लिया जिसके चलते शेयर रॉकेट बन गए। खास बात ये है कि इसकी पियर्स ने अभी तक बोनस से जुड़ा कभी कोई फैसला नहीं लिया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 10, 2024 पर 3:40 PM
Bonus Issue: पहली बार बोनस शेयर देगी यह पीएसयू, आपके पोर्टफोलियो में है?
Bonus Issue: सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर इंद्रप्रस्थ गैस ने पहली बार बोनस इश्यू को मंजूरी दी। इसने शेयरों को लेकर पॉजिटिव माहौल बना दिया जिसके चलते शेयर 2 फीसदी से अधिक उछल गए।

Bonus Issue: सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर इंद्रप्रस्थ गैस ने पहली बार बोनस इश्यू को लेकर फैसला किया। इसने शेयरों को लेकर पॉजिटिव माहौल बना दिया जिसके चलते ऐलान होने से पहले ही शेयर 2 फीसदी से अधिक उछल गए थे। आज मार्केट में काफी सुस्ती रही लेकिन इस माहौल में इंद्रप्रस्थ गैस के शेयरों की मांग बढ़ी तो भाव BSE पर 2.24 फीसदी उछलकर 394.30 रुपये के भाव पर पहुंच गए। हालांकि इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया तो अधिकतर तेजी हवा हो गई। दिन के आखिरी में बीएसई पर यह 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 386.95 रुपये के भाव (Indraprastha Gas Share Price) पर बंद हुआ है। इंद्रप्रस्थ गैस दिल्ली सरकार, गेल और बीपीसीएल का ज्वाइंट वेंचर है।

बोनस के मामले में अपने पियर्स से आगे निकली Indraprastha Gas

इंद्रप्रस्थ गैस के बोर्ड की बैठक में आज बोनस इश्यू पर फैसला लिया गया। इसके तहत शेयरहोल्डर्स को एक शेयर के बदले में एक शेयर बोनस में मिलेंगे। यह पहली बार हुआ है, जब कंपनी शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर जारी करेगी। ऐसा करके अपने पियर्स के मुकाबले यह पहली कंपनी बन गई क्योंकि न तो महानगर गैस और न ही गुजरात गैस ने कभी बोनस इश्यू का ऐलान नहीं किया है। वहीं स्टॉक स्प्लिट की बात करें तो इंद्रप्रस्थ गैस के शेयर वर्ष 2017 में ही टूट चुके हैं जिसमें इसने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों को 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले पांच शेयरों में बांटा था।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें