Get App

IIFL Finance को $20 करोड़ डॉलर की मदद, इस कारण Fairfax ने की पेशकश

गोल्ड लोन मुहैया कराने वाली आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL Finance) को केंद्रीय बैंक RBI ने गोल्ड लोन बांटने पर रोक लगा दिया है और यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू भी हो चुका है। ऐसी विपरीत परिस्थिति में कंपनी के एक शेयहोल्डर फेयरफैक्स इंडिया (Fiarfax India) इसे 20 करोड़ डॉलर तक की लिक्विडिटी सपोर्ट मुहैया कराने को राजी हो गई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 06, 2024 पर 1:41 PM
IIFL Finance को $20 करोड़ डॉलर की मदद, इस कारण Fairfax ने की पेशकश
RBI की कार्रवाई ने IIFL Finance के शेयरों को तगड़ा झटका दिया है।

गोल्ड लोन मुहैया कराने वाली IIFL Finance को केंद्रीय बैंक RBI ने गोल्ड लोन बांटने पर रोक लगा दिया है और यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू भी हो चुका है। ऐसी विपरीत परिस्थिति में कंपनी के एक शेयहोल्डर फेयरफैक्स इंडिया (Fiarfax India) इसे 20 करोड़ डॉलर तक की लिक्विडिटी सपोर्ट मुहैया कराने को राजी हो गई है। फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग कॉरपोरेशन इसकी लंबे समय से निवेशक है। RBI ने जब इस पर गोल्ड लोन बांटने से रोक लगा दिया तो इसने अगले दिन लिक्विडिटी सपोर्ट देने को बात रही है। IIFL Finance ने यह जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है।

लगातार दूसरे दिन IIFL Finance के शेयर लोअर सर्किट पर

RBI की कार्रवाई ने आईआईएफएल फाइनेंस के शेयरों को तगड़ा झटका दिया है। लगातार दूसरे दिन आज इसके शेयरों का कोई खरीदार नहीं है। इसके चलते लगातार दूसरे दिन आज आईआईएफएल फाइनेंस के शेयर 20-20 फीसदी टूटकर लोअर सर्किट पर आ गए। आज बीएसई पर यह 382.80 रुपये के लोअर सर्किट पर बना हुआ है।

Fiarfax India ने जताया मैनेजमेंट पर भरोसा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें