IIFL Finance Share Price: फाइनेंस और इनवेस्टमेंट सर्विसेज कंपनी IIFL Finance के शेयरों में 7 मार्च को करीब 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। दरअसल कंपनी की एक शेयहोल्डर फेयरफैक्स इंडिया (Fiarfax India) IIFL Finance को 20 करोड़ डॉलर तक का लिक्विडिटी सपोर्ट मुहैया कराने को राजी हो गई है। फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग कॉरपोरेशन, IIFL Finance की लंबे समय से निवेशक है। इस सपोर्ट के बल पर IIFL Finance के शेयर में जोरदार खरीदारी हुई। इससे पहले IIFL Finance में पिछले दो कारोबारी सेशंस में लोअर सर्किट लगा था।
