कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 6 दिसंबर को बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला। भारतीय इंडेक्स सपाट लेकिन लाल निशान में नजर आये। सेंसेक्स करीब 18.66 अंक या 0.02 प्रतिशत नीचे 81,747.20 पर खुला। निफ्टी 17.10 अंक या 0.07 प्रतिशत नीचे 24691.20 पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1313 शेयर बढ़े। जबकि 399 शेयर गिरे। निफ्टी पर ट्रेंट, बजाज ऑटो, आईटीसी, एसबीआई लाइफ और एचडीएफसी लाइफ के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि टीसीएस, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और इंफोसि के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Coromandal International
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें कोरोमंडल इंटरनेशनल का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 1790 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1800 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 1773 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Varun Beverages
आशीष बहेती ने बाजार खुलते ही वरुण बेवरेजेज के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 645-655 रुपये तक जा सकता है। इसमें 636 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 625 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Avenue Supermart
राजेश सातपुते ने आज के लिए रिटेल सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एवन्यू सुपरमार्ट का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 3912 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 4000-4050 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 3860 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
JM Financial की सोनी पटनायक का आज का इंट्राडे स्टॉक - MPhasis
सोनी पटनायक ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में एमफैसिस पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर सकती है। इसमें 3074 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये बढ़कर 3120 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 3050 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)