भारत सरकार के भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने एमेजॉन और फ्लिपकार्ट के दिल्ली स्थित गोदामों पर गुरुवार 27 मार्च को छापे मारे हैं। इस दौरान ई-कॉमर्स सेक्टर की इन दोनों दिग्गज कंपनियों के कई उत्पादों को जब्त किया गया, जो क्वालिटी से जुड़े अनिवार्य मानकों पर खरे नहीं उतरे। BIS ने एक बयान में बताया कि एमेजॉन की एक सहायक कंपनी के गोदाम से लगभग 7 करोड़ रुपये (81,561 डॉलर) के गीजर और फूड मिक्सर जब्त किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, जब्त किए गए उत्पादों पर या तो 'स्टैंडर्ड क्वालिटी कंट्रोल मार्क' नहीं था या फिर उन्हें नकली सर्टिफिकेशन लेबल के साथ बेचा जा रहा था।
