Get App

India Cements का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Axis Securities 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

निफ्टी में 19500, 19600 और 19700 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 19500, 19400 और 19300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44400, 44500 और 44600 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 44400, 44300 और 44200 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 11, 2023 पर 2:04 PM
India Cements का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Axis Securities 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल
India Cements पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने 255 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

बाजार में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिल रही है। निफ्टी 19 हजार 500 के नीचे फिसला। फार्मा और FMCG शेयरों में बिकवाली का दबाव ज्यादा देखने को मिला। मिडकैप ने भी सारी बढ़त गंवाई। संसद में प्रधानमंत्री की तारीफ के बाद सरकारी कंपनियों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। PSU बैंक इंडेक्स 2 परसेंट उछल गया है। IOB, सेंट्र्ल बैंक, महाराष्ट्र बैंक, यूको में 5 से 10 परसेंट तक की तेजी नजर आई। LIC में भी 3 परसेंट तक उछाल। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19500, 19600 और 19700 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19500, 19400 और 19300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44400, 44500 और 44600 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44400, 44300 और 44200 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें