Get App

MRF Share Price: खत्म हुआ लंबा इंतजार, एक लाख के पार पहुंचा MRF के शेयर

MRF Share Price: स्टॉक मार्केट का लंबे समय का इंतजार आज जाकर खत्म हो गया है। एमआरएफ (MRF) के शेयर लंबे समय से नर्वस नाइंटीज का शिकार हो रहे ते लेकिन अब जाकर इसने आज इस से पार पा लिया। एमआरएफ के शेयर आज बीएसई पर 1.37 फीसदी के उछाल के साथ 100300 रुपये पर पहुंच गए। इसके बाद भाव में थोड़ी सुस्ती आई और यह लगातार एक लाख रुपये के ऊपर-नीचे हो रहा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 13, 2023 पर 3:55 PM
MRF Share Price: खत्म हुआ लंबा इंतजार, एक लाख के पार पहुंचा MRF के शेयर
MRF के शेयर पिछले साल 17 जून 2022 को एक साल के निचले स्तर 65,900.05 रुपये पर थे। इसके बाद शेयरों की खरीदारी बढ़ी और एक साल में यह 52 फीसदी मजबूत होकर 13 जून 2023 यानी आज 1,00,300 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।

MRF Share Price: स्टॉक मार्केट का लंबे समय का इंतजार आज जाकर खत्म हो गया है। टायर कंपनी एमआरएफ (MRF) के शेयर लंबे समय से नर्वस नाइंटीज का शिकार हो रहे थे लेकिन अब जाकर इसने आज इसे पार कर लिया था। एमआरएफ के शेयर आज बीएसई पर 1.37 फीसदी के उछाल के साथ 100300 रुपये पर पहुंच गए। इसके बाद भाव में थोड़ी सुस्ती आई और यह फिलहाल 1.05 फीसदी की मजबूती के साथ 99976.05 रुपये पर ट्रेड हो रहा है। हालांकि यह लगातार एक लाख रुपये के ऊपर-नीचे हो रहा है। इससे पहले भी एमआरएफ ने 1 लाख रुपये के लेवल को मई में पार किया था लेकिन फ्यूचर्स सेगमेंट में।

एक साल में 52% चढ़ा है MRF का शेयर

एमआरएफ के शेयर पिछले साल 17 जून 2022 को एक साल के निचले स्तर 65,900.05 रुपये पर थे। इसके बाद शेयरों की खरीदारी बढ़ी और एक साल में यह 52 फीसदी मजबूत होकर 13 जून 2023 यानी आज 1,00,300 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। एमआरएफ के शेयरों ने कई बार 99 हजार का लेवल पार किया था लेकिन कभी एक लाख रुपये के लेवल को पार नहीं किया और इस कोशिश में आज जाकर यह सफल हो पाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें