India's Forex Reserve: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है। यह 3 अप्रैल, 2026 को खत्म हफ्ते में 9.063 अरब डॉलर बढ़कर 697.121 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 10 अप्रैल को फॉरेक्स रिजर्व के डेटा जारी किए। इससे पहले (27 मार्च को खत्म हफ्ते) के हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 10.288 अरब डॉलर घटकर 688.058 डॉलर पर आ गया था।
