मंगलवार को जारी वित्त मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, भारत ने कुछ स्टील प्रोडक्ट्स पर 11% से 12% के बीच तीन साल का इंपोर्ट टैरिफ लगाया है। सरकार का मकसद इसके जरिए चीन से होने वाले सस्ते स्टील आयात पर रोक लगाना है। यह शुल्क जिसे आम तौर पर सेफगार्ड ड्यूटी कहा जाता है, पहले साल 12% होगा, दूसरे साल 11.5% और फिर तीसरे साल 11% हो जाएगा। भारत ने Non-Alloy & Alloy स्टील फ्लैट प्रोडक्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी लगाई है।
