भारत से इस साल करीब 6,500 करोड़पति के देश छोड़कर विदेशों में बसने का अनुमान है। हालांकि यह पिछले साल यानी 2022 के मुकाबले कम है। हेनली प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन की ओर से जारी एक हालिया रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है। यह संस्था दुनिया भर में वेल्थ और इनवेस्टमेंट के पलायन पर नजर रखती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2023 में भारत के करीब 6,500 हाई नेट-वर्थ इंडिविजुअल (HNI) के देश छोड़ने का अनुमान है। हाई नेट-वर्थ इंडिविजुअल (HNI) के देश छोड़ने के मामले में भारत ऊपर से दूसरे स्थान पर है। इससे आगे सिर्फ चीन है, जहां के 13,500 करोड़पतियों के इस साल देश छोड़ने का अनुमान है।
