India-Pak War & Market: भारत ने पाकिस्तान की करतूतों पर जोरदार पलटवार किया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमलों को नाकाम करने के साथ ही जवाबी कार्रवाई में उसके कई 5 एयरबेस तबाह कर दिए हैं। सीमा पर भारतीय सेना को जोश HIGH है लेकिन WAR TIME में भारतीय बाजार थोड़ा नर्वस नजर आ रहा है। पिछले एक दो दिनों से बाजार में थोड़ा दबाव तो है, लेकिन घबराहट नहीं है। हालांकि ये समझना भी जरूरी है कि अगर ये जंग लंबी खिंचती है तो भारतीय बाजार और इकोनॉमी पर इसका क्या असर पड़ने जा रहा है। भारतीय निवेशकों को इस मौके पर क्या करना चाहिए? अब किन सेक्टर्स पर फोकस करना चाहिए?
