JP Morgan on India : इमर्जिंग मार्केट पर जेपी मॉर्गन बुलिश नजर आ रहा है। उसने इमर्जिंग मार्केट की रेटिंग भी बढ़ा दी है। वहीं भारत को लेकर जेपी मॉर्गन कहना है कि टैरिफ वॉर 2.0 के चलते भारत सेफ हेवेन के तौर पर उभरेगा। जेपी मॉर्गन ने इमर्जिंग मार्केट इक्विटी की रेटिंग बढ़ाई है। उसने ये रेटिंग न्यूट्रल से बढ़ाकर ओवरवेट कर दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि इमर्जिंग मार्केट का US डॉलर से उलटा चलने का इतिहास रहा। टैरिफ वॉर की चिंताएं पीछे छूट गई हैं। ब्याज दर में गिरावट और फेड की नरमी में इमर्जिंग मार्केट पसंद आ रहे हैं।
