Indiamart Shares Price: बिजनेस-2-बिजनेस ई-कॉमर्स फर्म इंडियामार्ट इंटरमेश (Indiamart Intermesh) के शेयर मंगलवार को 14 फीसदी तक गिर कर 5,029 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट तीसरी तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आई है। कंपनी ने बताया कि तीसरी तिमाही में उसका मुनाफा 12.4 फीसदी घटकर 70 करोड़ रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 80.2 करोड़ रुपये था।
Indiamart Intermesh का दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू 8.3 फीसदी बढ़कर 188 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 173.6 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने बताया कि तीसरी तिमाही में उसके प्लेटफॉर्म पर 25.9 करोड़ ट्रैफिक दर्ज हुआ और करीब 2.3 करोड़ बिजनेस इनक्वायरी आई। साथ ही इस दौरान कंपनी के सप्लायर स्टोरफ्रंट्स की संख्या बढ़कर 70 लाख हो गई, जो सालाना आधार पर 10 फीसदी अधिक है।
इंडियामार्ट इंटरमेश के दिसंबर तिमाही में 5,833 सब्सक्राइबर्स बढ़े और अब कुल पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 1.56 लाख हो गई है।
इंडियामार्ट इंटरमेश के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) दिनेश अग्रवाल ने कहा, "हमें खुशी है कि इस तिमाही में हमारा वित्तीय प्रदर्शन अच्छा रहा है। हमारे कस्टमर्स की संख्या के साथ रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी हुई है और मार्जिन और कैश फ्लो सेहममंद बना हुआ है। लोग तेजी से इंटरनेट को अपने जीवन में अपना रहे हैं। इससे हमें छोटे बिजेनसों को ऑनलाइन लाने और उनके मदद में सहायता मिली है।"
बीएसई पर, इंडियमार्ट इंटरमेश के शेयर मंगलवार को 14.40 फीसटी टूटकर 5,001.55 रुपये पर बंद हुए। जनवरी महीने में अब तक यह शेयर करीब 23.83 फीसदी गिर चुका है। वहीं पिछले एक साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 37.06 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।