Get App

Indiamart का तीसरी तिमाही में घटा मुनाफा, 14 फीसदी तक गिर गई शेयरों की कीमत

Indiamart Intermesh का तीसरी तिमाही में मुनाफा 12.4 फीसदी घटकर 70 करोड़ रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 80.2 करोड़ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2022 पर 5:41 PM
Indiamart का तीसरी तिमाही में घटा मुनाफा, 14 फीसदी तक गिर गई शेयरों की कीमत
इंडियमार्ट इंटरमेश के शेयर मंगलवार को 14.40 फीसटी टूटकर 5,001.55 रुपये पर बंद हुए

Indiamart Shares Price: बिजनेस-2-बिजनेस ई-कॉमर्स फर्म इंडियामार्ट इंटरमेश (Indiamart Intermesh) के शेयर मंगलवार को 14 फीसदी तक गिर कर 5,029 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट तीसरी तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आई है। कंपनी ने बताया कि तीसरी तिमाही में उसका मुनाफा 12.4 फीसदी घटकर 70 करोड़ रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 80.2 करोड़ रुपये था।

Indiamart Intermesh का दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू 8.3 फीसदी बढ़कर 188 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 173.6 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि तीसरी तिमाही में उसके प्लेटफॉर्म पर 25.9 करोड़ ट्रैफिक दर्ज हुआ और करीब 2.3 करोड़ बिजनेस इनक्वायरी आई। साथ ही इस दौरान कंपनी के सप्लायर स्टोरफ्रंट्स की संख्या बढ़कर 70 लाख हो गई, जो सालाना आधार पर 10 फीसदी अधिक है।

इंडियामार्ट इंटरमेश के दिसंबर तिमाही में 5,833 सब्सक्राइबर्स बढ़े और अब कुल पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 1.56 लाख हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें