Indian Rupee: रुपए में 13 साल की सबसे बड़ी तेजी, 1.8% बढ़कर 93.10 पर हुआ बंद

HDFC सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट,दिलीप परमार ने कहा कि RBI ने रुपये में सट्टेबाजी के जोश को रोकने और उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए कई स्ट्रेटेजिक कदम उठाए हैं। असली रिस्क कम करने वाले तरीकों के लिए मार्केटप्लेस को प्राथमिकता देकर, सेंट्रल बैंक इस सिद्धांत को मज़बूत कर रहा है कि करेंसी होल्डिंग्स को फाइनेंशियल जोखिम के खिलाफ एक बचाव के तौर पर काम करना चाहिए

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 4:57 PM
विदेशी बाजारों में बैंक्स के अपने ग्राहकों को FORWARD HEDGES बेचने पर RBI की रोक से रूपये में जोरदार रिकवरी आई। डॉलर के मुकाबले रुपये का भाव 2 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 93 रुपये के नीचे आया।

Indian Rupee: विदेशी बाजारों में बैंक्स के अपने ग्राहकों को FORWARD HEDGES बेचने पर RBI की रोक से रूपये में जोरदार रिकवरी आई। डॉलर के मुकाबले रुपये का भाव 2 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 93 रुपये के नीचे आया। रुपया US डॉलर के मुकाबले 92.8350 के पीक पर पहुंच गया, जो पिछले सेशन में 95.21 के रिकॉर्ड लो से तेज़ी से वापस आया और अंत में यह 1.8% बढ़कर 93.10 पर बंद हुआ ।

रुपये में रिकवरी क्यों?

बैंक अपनी लॉन्ग डॉलर पोजीशन घटा रहे हैं। RBI ने बैंक को FX पोजीशन $100 Mn तक घटाने का आदेश दिया है। पिछले शुक्रवार को बैंकों की FX पोजीशन पर लिमिट लगाई थी। RBI ने FX पोजीशन को प्रभावी बनाने के लिए नए नियम जारी किए। RBI ने बुधवार को नए नियम जारी किए।

बैंकों के लिए RBI का नया नियम


रेसिडेंट/नॉन रेसिडेंट को NDF डेरिवेटिव ऑफर करने की इजाजत नहीं है। बैंक सिर्फ हेजिंग के लिए डेरिवेटिव FX कॉन्ट्रैक्ट ऑफर कर सकते हैं । सुनिश्चित करना होगा कि ग्राहक NDF मार्केट में ऑफ-सेटिंग पोजीशन ना लें। कैंसिल होने पर FX डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट फिर से बुक करने की इजाजत नहीं दें।

RBI के नए नियम का असर

डीलर्स के मुताबिक RBI के नए नियमों से लिक्विडिटी घटी है । नए नियमों से रुपए में मजबूती क्योंकि बैंक पोजीशन बेच रहे है।

रुपया 92.30 से 93.50 की तय रेंज में कंसोलिडेट होगा

HDFC सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट,दिलीप परमार ने कहा कि RBI ने रुपये में सट्टेबाजी के जोश को रोकने और उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए कई स्ट्रेटेजिक कदम उठाए हैं। असली रिस्क कम करने वाले तरीकों के लिए मार्केटप्लेस को प्राथमिकता देकर, सेंट्रल बैंक इस सिद्धांत को मज़बूत कर रहा है कि करेंसी होल्डिंग्स को फाइनेंशियल जोखिम के खिलाफ एक बचाव के तौर पर काम करना चाहिए।

ये उपाय रुपये के लिए पॉजिटिव हैं, हमें उम्मीद है कि शॉर्ट-टर्म में बढ़त होगी, भले ही बड़ा रास्ता ग्लोबल डॉलर लिक्विडिटी, कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव और बदलते जियोपॉलिटिकल डायनामिक्स से जुड़ा रहे।

शॉर्ट टर्म में, हमें उम्मीद है कि वैल्यू और उतार-चढ़ाव में हालिया उछाल के बाद USDINR 92.30 से 93.50 की तय रेंज में कंसोलिडेट होगा।

Stock Market Highlight:मजबूत रुपये ने थामीं बाजार की कमान, सेंसेक्स 185 अंक चढ़ा, निफ्टी 22700 के पार हुआ बंद

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।