Get App

'सोने की चिड़िया' है भारतीय शेयर बाजार, अगले 4-5 साल लगातार बनी रहेगी तेजी : रामदेव अग्रवाल

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से शेयर बाजार में तेजी का रुख है और यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। तेजी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, रामदेव ने कहा कि तेजी की मौजूदा गति को बनाए रखना कठिन हो सकता है और रिकॉर्ड-तोड़ तेजी के बाद शेयर बाजार थोड़ा सुस्ताता नजर आ सकता है। लेकिन बाजार में ये तेजी 2024 के लोकसभा चुनाव तक जारी रहेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 07, 2023 पर 6:27 PM
'सोने की चिड़िया' है भारतीय शेयर बाजार, अगले 4-5 साल लगातार बनी रहेगी तेजी : रामदेव अग्रवाल
रामदेव ने आगे कहा कि भारतीय शेयर बाजार पिछले 20-25 सालो में सालाना आधार पर 12-14 रिटर्न देते रहे हैं। यह भारत का दशक है, इस डिजिटल युग में कॉर्पोरेट मुनाफा भी 15-17 फीसदी की तेजी से बढ़ सकता है

दिग्गज निवेशक रामदेव अग्रवाल का मानना है कि अगले 4-5 सालों में एक मजबूत और लगातार तेजी बनी रहेगी। उनका यह भी कहना है कि सरकार ग्रोथ पर बड़े खर्चे करगी। इससे मार्केट की ग्रोथ को भी सपोर्ट मिलेगा। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) के प्रेसीडेंट और को-फाउंडर ने CNBC-TV18 से हुई बातचीत में कहा कि जब कर संग्रह बढ़ता है, तो सरकार के पास खर्च करने की छूट होती है।" उन्होंने कहा, "जब कर संग्रह बढ़ता है, तो सरकार के हाथ में खर्च करने के लिए बहुत कुछ होता है।"

रामदेव अग्रवाल ने कहा, "ध्यान देनें की बात यह है कि अर्थव्यवस्था कितना अच्छा प्रदर्शन करती है और सरकार कैसे कर संग्रह करती है।" नवंबर महीने में जीएसटी कर संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो सालाना आधार पर 15 फीसदी की शानदार ग्रोथ रेट है। उन्होंने आगे कहा कि जब आप एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था होते हैं तो आप कर के रूप में 150 अरब डॉलर जुटा सकते हैं, जब आप 4 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था होते हैं तो आप 600 अरब डॉलर जुटा सकते हैं, और जब आप अगले छह-सात सालों में 8 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था होंगे तो आप कर के रूप में 1.5 लाख करोड़ रुपए एकत्र कर सकते हैं। रामदेव ने 7 दिसंबर को टीवी नेटवर्क के साथ बातचीत में कहा, ''यह भारतीय इक्विटी मार्केट के लिए एक अद्भुत समय है।''

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से शेयर बाजार में तेजी का रुख है और यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। तेजी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, रामदेव ने कहा कि तेजी की मौजूदा गति को बनाए रखना कठिन हो सकता है और रिकॉर्ड-तोड़ तेजी के बाद शेयर बाजार थोड़ा सुस्ताता नजर आ सकता है। लेकिन बाजार में ये तेजी 2024 के लोकसभा चुनाव तक जारी रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें