Get App

Indigo Shares: ब्रोकरेज फर्मों ने इस कारण बढ़ाया टारगेट प्राइस, फटाक से 4% उछल गए शेयर

Indigo Share Price: दो वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज और एचएसबीसी ने इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। इसके चलते निवेशक इंडिगो के शेयर पर टूट पड़े और यह 4 फीसदी उछल गया। जानिए ब्रोकरेजेज ने विमान कंपनी में निवेश का टारगेट प्राइस क्यों बढ़ाया है और अब निवेश के लिए नया टारगेट प्राइस क्या है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 22, 2024 पर 12:53 PM
Indigo Shares: ब्रोकरेज फर्मों ने इस कारण बढ़ाया टारगेट प्राइस, फटाक से 4% उछल गए शेयर
इस महीने की शुरुआत में 5 अगस्त को IndiGo ने इंडिगो स्ट्रेच पेश किया था। यह इसका नया कस्टमाइज्ड बिजनेस क्लास प्रोडक्ट है।

Indigo Share Price: दिग्गज एयरलाइन इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) पर ब्रोकरेज के भरोसे ने इसके शेयरों में चाबी भर दी। वैश्विक ब्रोकरेज फर्मों जेफरीज और एचएसबीसी ने ग्रोथ की मजबूत गुंजाइश को देखते हुए इसका टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। इसके चलते इंडिगो के शेयर 4 फीसदी उछल गए। कुछ निवेशकों ने इस तेजी का फायदा उठाया और मुनाफावसूली की लेकिन भाव अधिक नीचे नहीं आ पाए। फिलहाल BSE पर यह 3.10 फीसदी की बढ़त के साथ 4432.05 रुपये के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 4.01 फीसदी उछलकर 4471.15 रुपये के भाव तक पहुंच गया था।

Indigo में निवेश के लिए क्या है टारगेट प्राइस?

जेफरीज ने इसकी रेटिंग को डबल अपग्रेड कर होल्ड से बाय कर दी है। जेफरीज ने इसके टारगेट प्राइस को भी 4400 रुपये से बढ़ाकर 5225 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इंडिगो लगातार आगे बढ़ रही है और यह नई शुरुआत कर रही है। ब्रोकरेज के मुताबिक एक से डेढ़ साल में लगातार चौंकाने वाले नतीजे दिए हैं और ऑपरेशनल फ्रंट पर इसका परफॉरमेंस शानदार रहा हैं और आगे भी इसके ग्रोथ की तगड़ी गुंजाइश है।

वहीं एचएसबीसी ने इसकी खरीदारी की रेटिंग में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन टारगेट प्राइस बढ़ाकर 5165 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इंडिगो ने बिजनसे क्लास लॉन्च कर विस्तारा और एयर इंडिया मे एकाधिकार को तोड़ दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक इसमें मार्जिन बहुत अधिक न मिले लेकिन कॉरपोरेट ट्रैफिक के जिस फायदे से यह चूक रही थी, अब वैसा नहीं होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें