IndiGo Share Price: दिग्गज एविएशन कंपनी इंडिगो (Indigo) की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) के शेयर आज ढहते मार्केट में भी रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज इंट्रा-डे में एक भी बार ग्रीन जोन में नहीं आया और दिन के आखिरी में ये 1 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इंडिगो की बात करें तो यह भी BSE पर 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 3230.05 रुपये पर बंद हुआ है। हालांकि इंट्रा-डे में यह 2.80 फीसदी की बढ़त के साथ 3339 रुपये की ऊंचाई तक पहुंच गया था जो इसके शेयरों का रिकॉर्ड हाई लेवल है।
