IndiGo Share Price: मार्केट में दबदबे के हिसाब से देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) के शेयरों ने आज रिकवरी की कोशिश की। इसके शेयरों में यह रिकवरी ऐसे समय में आई है जब इंडिगो के सीईओ रेगुलेटर्स से मुलाकात करने वाले हैं और हाईकोर्ट में कंपनी के खिलाफ रिट याचिका फाइल होने वाली है। ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने इंडिगो के साथ आगे क्या हो सकता है, इसे लेकर तीन स्थितियों की कल्पना की है। हालांकि ओवरऑल ब्रोकरेज फर्म ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकररार रखा है और टारगेट प्राइस ₹6,350 फिक्स किया है। आज इसके शेयर बीएसई पर 0.86% की ब़ढ़त के साथ ₹4860.85 पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में यह 1.60% उछलकर ₹4896.30 तक पहुंच गया था।
