Get App

महानगर गैस और इंद्रप्रस्थ के शेयरों में 6% तक की तेजी, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, जानें कारण

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) और महानगर गैस लिमिटेड (MGL) के शेयरों में आज 17 सितंबर को जोरदार तेजी देखी गई। IGL के शेयर 6% उछल गए, जबकि MGL ने अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर को छू लिया। यह तेजी ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) की एक रिपोर्ट के बाद आई है। UBS ने इंद्रप्रस्थ गैस की रेटिंग को 'Sell (बेचें)' से बदलकर 'Buy (खरीदें)' कर दिया

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 17, 2024 पर 1:19 PM
महानगर गैस और इंद्रप्रस्थ के शेयरों में 6% तक की तेजी, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, जानें कारण
UBS ने महानगर गैस के शेयर पर अपनी 'Buy (खरीदें)' रेटिंग को बनाए रखा है

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) और महानगर गैस लिमिटेड (MGL) के शेयरों में आज 17 सितंबर को जोरदार तेजी देखी गई। IGL के शेयर 6% उछल गए, जबकि MGL ने अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर को छू लिया। यह तेजी ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) की एक रिपोर्ट के बाद आई है। UBS ने इंद्रप्रस्थ गैस की रेटिंग को 'Sell (बेचें)' से बदलकर 'Buy (खरीदें)' कर दिया है। साथ ही इसके टारगेट प्राइस को 400 रुपये से बढ़ाकर 700 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। इस रिपोर्ट के बाद, IGL के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई। UBS ने कहा कि उसके IGL के मजबूत फंडामेंटल्स और इसके इनऑर्गेनिक ग्रोथ की संभावनाएं को देखते हुए इस रेटिंग को बढ़ाया है।

UBS ने यह भी अनुमान लगाया है कि इंद्रप्रस्थ गैस की वॉल्यूम ग्रोथ वित्त वर्ष 2024 से वित्त वर्ष 2027 के बीच 8.2 फीसदी तक पहुंच सकती है, जो वित्त वर्ष 2024 में 4 फीसदी थी। ब्रोकरेज के मुताबिक, इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार और नए सेगमेंट में प्रवेश इस ग्रोथ के पीथे मुख्य कारक होंगे। इसके अलावा, विलय और अधिग्रहण (M&A) की संभावनाएं भी शेयर के मूल्य में और इजाफा कर सकती हैं।

MGL ने छुआ 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर

दूसरी तरफ, महानगर गैस लिमिटेड (MGL) के शेयरों में भी आज जोरदार उछाल देखा गया, और यह 1,936.65 रुपये के अपने नए 52-वीक हाई पर पहुंच गया। यूबीएस ने महानगर गैस के शेयर पर अपनी 'Buy (खरीदें)' रेटिंग को बनाए रखा है और इसका टारगेट प्राइस 1,600 रुपये से बढ़ाकर 2,400 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें