IndusInd Bank Shares: केंद्रीय बैंक RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि अकाउंटिंग प्रैक्टिसेज में सुधार को लेकर इंडसइंड बैंक ने काफी कदम उठाए हैं तो इसके शेयर रॉकेट बन गए। आरबीआई गवर्नर ने जब कहा कि इंडसइंड बैंक कुल मिलाकर अच्छा कर रहा है तो उनके इस भरोसे पर सवार इंडसइंड बैंक का शेयर 5% से अधिक उछल गया। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 2.50% की बढ़त के साथ ₹823.20 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 5.32% के उछाल के साथ ₹845.85 पर पहुंच गया था।
