Get App

Zomato के चलते Info Edge के शेयर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर, ये है कनेक्शन

Info Edge Shares: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज बिकवाली का काफी दबाव रहा। इस दबाव में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) एक-एक फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी तरफ इंफो ऐज के शेयर करीब 6 फीसदी उछलकर नई रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। इसके शेयरों की तेजी का जोमैटो से तगड़ा कनेक्शन है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 02, 2024 पर 5:13 PM
Zomato के चलते Info Edge के शेयर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर, ये है कनेक्शन
Zomato के शेयर जून तिमाही के शानदार कारोबारी नतीजे पर उछले हैं। इसका असर Info Edge पर इसलिए दिखा क्योंकि इसकी जोमैटो में बड़ी हिस्सेदारी है।

Info Edge Shares: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज बिकवाली का काफी दबाव रहा। इस दबाव में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) एक-एक फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी तरफ इंफो ऐज के शेयर करीब 6 फीसदी उछलकर नई रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। इसके शेयरों की तेजी का जोमैटो से तगड़ा कनेक्शन है। ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) के भी शेयर आज जून तिमाही के शानदार नतीजे पर करीब 19 फीसदी उछल गए थे। इंफो ऐज की बात करें तो इसके शेयर आज BSE पर 4.84 फीसदी की बढ़त के साथ 7247.55 रुपये पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में यह 5.96 फीसदी उछलकर 7325.00 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था।

Info Edge की तेजी का Zomato से क्या है कनेक्शन?

जोमैटो के शेयर जून तिमाही के शानदार कारोबारी नतीजे पर उछले हैं। इसका असर इंफो ऐज पर इसलिए दिखा क्योंकि इसकी जोमैटो में बड़ी हिस्सेदारी है। जून 2024 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से इंफो ऐज की जोमैटो में 13.53 फीसदी हिस्सेदारी है। जोमैटो के शेयरों के रिकॉर्ड हाई के हिसाब से इंफो ऐज की जोमैटो में वैल्यू 33,200 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गई। आज इंफो ऐज के शेयरों की तेजी से इसका मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया और फिलहाल यह 94 हजार करोड़ रुपये के करीब है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें