Get App

इंफोसिस के प्रेसिडेंट मोहित जोशी ने दिया इस्तीफा,संभालेंगे टेक महिंद्रा के MD और CEO पद की जिम्मेदारी

11 मार्च, 2023 से मोहित छुट्टी पर रहेंगे और कंपनी के साथ उनका आखिरी दिन 09 जून, 2023 होगा। इंफोसिस के बोर्ड ने मोहित जोशी द्वारा प्रदान की गई सेवाओं और कंपनी में उनके योगदान के लिए उनकी सराहना की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2023 पर 12:16 PM
इंफोसिस के प्रेसिडेंट मोहित जोशी ने दिया इस्तीफा,संभालेंगे टेक महिंद्रा के MD और CEO पद की जिम्मेदारी
मोहित जोशी कंपनी के फाइनेंशियल सर्विसेज और हेल्थकेयर/लाइफ साइंसेज बिजनेस सेगमेंट का कारोबार देखते थे

इंफोसिस के प्रेसीडेंट मोहित जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मोहित जोशी ने कंपनी में 22 साल से अधिक समय बिताया है। मोहित जोशी साल 2000 में इंफोसिस से जुड़े थे। बता दें की कि मोहित जोशी कंपनी के फाइनेंशियल सर्विसेज और हेल्थकेयर/लाइफ साइंसेज बिजनेस सेगमेंट का कारोबार देखते थे। इसके साथ ही वो एजवर्व सिस्टम्स के चेयरमैन भी थे। रवि कुमार एस के कंपनी छोड़ने के बाद ये कंपनी से हाल के दिनों में दिया गया दूसरा बड़ा इस्तीफा है। बता दें कि रवि कुमार एस ने कॉग्निजेंट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनने के लिए कंपनी छोड़ने का फैसला लिया था।

इंफोसिस ने मोहित जोशी के कंपनी के प्रेसीडेंट पद से इस्तीफे की जानकारी देते हुए बताया है कि 11 मार्च, 2023 से मोहित छुट्टी पर रहेंगे और कंपनी के साथ उनका आखिरी दिन 09 जून, 2023 होगा। इंफोसिस के बोर्ड ने मोहित जोशी द्वारा प्रदान की गई सेवाओं और कंपनी में उनके योगदान के लिए उनकी सराहना की है।

Daily Voice: घरेलू बाजार पर फोकस करने वाली ऑटो कंपनियों पर लगाएं दांव, बैंकों में भी अभी बाकी है दम

हाल के दिनों में श्री जोशी के इंफोसिस से निकलने की चर्चा काफी गर्म थी। लेकिन उन्होंने  दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठकों इंफोसिस की तरफ से हिस्सा लिया था। लेकिन सूत्रों का कहना है कि वे हाल ही में गोवा में हुई लीडरशिप मीटिंग दूसरी अहम क्लायंट मीटिंग्स में शामिल नहीं हुए थे। इससे ये साफ संकेत मिल गया था कि वे कंपनी छोड़कर जा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें