Infosys Q1 Results: आईटी सेक्टर के लिए जून तिमाही काफी दमदार रही। अब एक और आईटी कंपनी के नतीजे इसकी पुष्टि कर रहे। दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने आज चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2024 के नतीजे जारी किए और इसके मार्केट के अनुमानों को पीछे छोड़ दिया। जून 2024 तिमाही में इसे सालाना आधार पर 7.1 फीसदी अधिक 6368 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस का कंसालिडेटेड रेवेन्यू इस दौरान 3.6 फीसदी उछलकर 38,850 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
