Innovatus Listing: मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी फ्लैट एंट्री, पहले दिन इतना घट गया निवेश

Innovatus Entertainment Networks IPO Listing: इनोवेटस एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-27 जुलाई के बीच खुला था। इस आईपीओ को खुदरा निवेशकों के दम पर तगड़ा रिस्पांस मिला था। अब आज इसके शेयरों की बीएसई एसएमई पर एंट्री हुई है। आईपीओ के जरिए कंपनी ने सिर्फ नए शेयर जारी किए हैं। जानिए इसके जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा

अपडेटेड Aug 04, 2023 पर 3:45 PM
Innovatus Entertainment Networks IPO Listing: डायरेक्ट मार्केटिंग से जुड़ी सर्विसेज मुहैया कराने वाली इनोवेटस एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स के आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने जमकर पैसे लगाए थे।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Innovatus Entertainment Networks IPO Listing: डायरेक्ट मार्केटिंग से जुड़ी सर्विसेज मुहैया कराने वाली इनोवेटस एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स के आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने जमकर पैसे लगाए थे लेकिन आज इसकी लिस्टिंग ने उन्हें निराश कर दिया। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 50 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं। आज इसकी बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म BSE SME पर 50 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। लिस्टिंग के बाद तो शेयर और नीचे आ गए और इंट्रा-डे में 47.50 रुपये तक टूट गया था। दिन के आखिरी में यह 49.30 रुपये (Innovatus Share Price) पर बंद हुआ है यानी कि हर शेयर पर आईपीओ निवेशक 1.40 फीसदी घाटे में हैं। वहीं BSE Sensex की बात करें तो यह 0.74 फीसदी मजबूत हुआ है।

    Concord Biotech IPO: खुल गया झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी का आईपीओ, चेक करें इश्यू से जुड़ी 10 अहम बातें

    Innovatus Entertainment Networks IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस


    इनोवेटस एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स का 7.74 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-27 जुलाई के बीच खुला था। इश्यू के लिए 50 रुपये का भाव और 3000 शेयरों का लॉट साइज फिक्स किया गया था। इस आईपीओ को खुदरा निवेशकों के दम पर तगड़ा रिस्पांस मिला था। खुदरा निवेशकों का हिस्सा 150.50 गुना भरा था और ओवरऑल यह इश्यू 105.21 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 15.48 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की बढ़ी हुई जरूरतों को पूरा करने, एग्जिबिशन से जुड़ी चीजें खरीदने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

    NSDL के ₹3,000 करोड़ के प्रस्तावित IPO पर सेबी ने लगाई रोक, जानें कारण

    Innovatus Entertainment Networks के बारे में

    यह कंपनी मैनेजमेंट, सीआरएम, बी2बी और बी2सी, एक्टिवेशन्स, और एग्जीबिशन्स जैसी सभी डायरेक्ट मार्केटिंग सॉल्यूशन्स मुहैया कराती है। यह इवेंट मैनेजमेंट, एक्टिवेशन्स और एग्जीबिशन्स जैसी सर्विसेज ऑफर करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 60 फीसदी बढ़कर 48.26 लाख रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी करीब 39 फीसदी उछलकर 10.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।