Get App

Investment Tips: पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच निवेशकों को क्या करना चाहिए?

8 मई की रात पहले पाकिस्तान के हमले और फिर भारत की जवाबी कार्रवाई का असर स्टॉक मार्केट्स के सेंटिमेंट पर पड़ा है। 2 बजे सेंसेक्स 888 प्वाइंट्स यानी 1.11 फीसदी गिरकर 79,442 पर चल रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2025 पर 2:48 PM
Investment Tips: पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच निवेशकों को क्या करना चाहिए?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि शॉर्ट टर्म में मार्केट में उतारचढ़ाव जारी रह सकता है।

स्टॉक मार्केट्स में 9 मई को बड़ी गिरावट आई। 8 मई की रात पहले पाकिस्तान के हमले और फिर भारत की जवाबी कार्रवाई का असर स्टॉक मार्केट्स के सेंटिमेंट पर पड़ा है। 2 बजे सेंसेक्स 888 प्वाइंट्स यानी 1.11 फीसदी गिरकर 79,442 पर चल रहा था। निफ्टी 282 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 23,990 पर था। सवाल है कि इस उतारचढ़ाव के बीच आपकी इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी कैसी होनी चाहिए? क्या आपको अपना निवेश बनाए रखना चाहिए या पैसे निकाल लेने चाहिए?

शॉर्ट टर्म में उतारचढ़ाव जारी रह सकता है

एक्सपर्ट्स का कहना है कि शॉर्ट टर्म में मार्केट (Stock Market) में उतारचढ़ाव जारी रह सकता है। पाकिस्तान के साथ टकराव कम होते ही बाजार में रौनक लौट आएगी। हालांकि, टैरिफ को लेकर थोड़ी अनिश्चितता बनी हुई है। अगर इंडिया और अमेरिका टैरिफ (US Tariff) को लेकर किसी डील पर पहुंचते हैं तो इससे मार्केट में बड़ी तेजी दिख सकती है। अब तक आए चौथी तिमाही के नतीजे मिलेजुले रहे हैं। कुछ कंपनियों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। ऐसे में मार्केट को लेकर चिंता की कोई बात नहीं दिख रही।

हेज फंड्स और सॉवरेन फंडों में रस्साकशी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें