Get App

Share Market: ग्लोबल मंदी की आशंका से 1,000 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निवेशकों के एक दिन में डूब गए 5 लाख करोड़ रुपये

BSE सेंसेक्स आज 1,020.80 अंक यानी 1.73% की गिरावट के साथ 58,098.92 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह एक समय तो 1,137.77 अंक तक लुढ़क गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2022 पर 4:58 PM
Share Market: ग्लोबल मंदी की आशंका से 1,000 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निवेशकों के एक दिन में डूब गए 5 लाख करोड़ रुपये
शेयर बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट पावर, रियल्टी और बैंक शेयरों में आई

ग्लोबल लेवल पर मंदी की आशंका के बीच शुक्रवार 23 सितंबर भारतीय शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 1,000 अंक से अधिक लुढ़ककर बंद हुआ। इसके साथ ही शुक्रवार को निवेशकों के शेयर बाजार में करीब 5 लाख करोड़ का भारी नुकसान हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स आज 1,020.80 अंक यानी 1.73% की गिरावट के साथ 58,098.92 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह एक समय तो 1,137.77 अंक तक लुढ़क गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी (Nifty-50) भी 302.45 अंक यानी 1.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,327.35 अंक पर बंद हुआ।

इस गिरावट के साथ ही BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन शुक्रवार को करीब 4.9 लाख करोड़ रुपये घटकर करीब 2,76,64,567 करोड़ रुपये पर आ गया। गुरुवार 22 सितंबर को कारोबार खत्म होने के समय यह 2,81,54,729.34 करोड़ रुपये था। इस तरह शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब 4.9 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें