रूस-यूक्रेन के बीच लड़ाई और मिडिल ईस्ट में इजरायल-हमास के बीच टकराव का फायदा अमेरिकी डिफेंस इक्विपमेंट कंपनियों को होता दिख रहा है। हथियार बनाने वाली लॉकहीड मार्टिन और आरटीएक्स ने इस साल की बाकी अवधि में अच्छे प्रॉफिट का अनुमान जताया है। माना जा रहा है कि इसमें रूस-यूक्रेन की लड़ाई और मध्यपूर्व में टकराव की वजह से हथियारों की ज्यादा मांग का हाथ है।
