Get App

चीन में iPhone पर लगा बैन, दो दिन में Apple का 16.61 लाख करोड़ साफ

आईफोन (iPhone) बनाने वाली दिग्गज अमेरिकी कंपनी एपल (Apple) को चीन के एक फैसले से तगड़ा झटका लगा है। चीन के सरकारी अधिकारियों पर आईफोन रखने से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके चलते एपल के शेयर बुधवार को करीब 4 फीसदी टूटे थे। इसके बाद गुरुवार को फिर यह करीब 3 फीसदी फिसल गया। दो दिन की इस गिरावट से एपल का मार्केट कैप सिर्फ दो दिन में करीब 20 हजार करोड़ डॉलर (16.61 लाख करोड़ रुपये) साफ हो गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 08, 2023 पर 5:19 PM
चीन में iPhone पर लगा बैन, दो दिन में Apple का 16.61 लाख करोड़ साफ
चीन के सरकारी अधिकारियों को आईफोन रखने पर यह बैन बड़े दिलचस्प समय पर लगा है। पिछले हफ्ते कुछ चाइनीज रिटेलर्स ने हुवावे (Huawei) के नए फोन Mate 60 Pro के लिए ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है।

आईफोन (iPhone) बनाने वाली दिग्गज अमेरिकी कंपनी एपल (Apple) को चीन के एक फैसले से तगड़ा झटका लगा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन के सरकारी अधिकारियों पर आईफोन रखने से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके चलते एपल के शेयर बुधवार को करीब 4 फीसदी टूटे थे। इसके बाद गुरुवार को फिर यह करीब 3 फीसदी फिसल गया। दो दिन की इस गिरावट से एपल का मार्केट कैप सिर्फ दो दिन में करीब 20 हजार करोड़ डॉलर (16.61 लाख करोड़ रुपये) साफ हो गया। इसके शेयर नास्डाक पर गुरुवार 7 सितंबर को 177.56 डॉलर पर बंद हुए थे। 5 सितंबर को यह 189.7 डॉलर के भाव पर था। इसका मार्केट कैप 2.78 लाख करोड़ डॉलर है।

चीन में iPhone पर क्यों लग रहा है बैन

वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे आईफोन को ऑफिस में न लाएं या उन्हें ऑफिस के काम के लिए इस्तेमाल न करें। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि यह बैन कितने ऑफिसों ने लगाया है लेकिन ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इसका दायरा बढ़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें