Get App

IRCTC Q1 Result: टूरिज्म से घटी कमाई, कैटरिंग ने बरसाया पैसा, ऐसी रही आईआरसीटीसी की जून तिमाही

IRCTC Q1 Result: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत मिली-जुली रही। जून 2024 तिमाही में सालाना आधार पर इसका रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट दोनों ही बढ़ा है लेकिन तिमाही आधार पर रेवेन्यू में गिरावट आई। जून 2024 तिमाही में आईआरसीटीसी को 1120.15 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 307.68 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 13, 2024 पर 4:38 PM
IRCTC Q1 Result: टूरिज्म से घटी कमाई, कैटरिंग ने बरसाया पैसा, ऐसी रही आईआरसीटीसी की जून तिमाही
IRCTC Q1 Result: चालू वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2024 में आईआरसीटीसी को 1120.15 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ जो सालाना आधार पर 11.81 फीसदी अधिक रहा लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 3 फीसदी की गिरावट आई।

IRCTC Q1 Result: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत मिली-जुली रही। जून 2024 तिमाही में सालाना आधार पर इसका रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट दोनों ही बढ़ा है लेकिन तिमाही आधार पर रेवेन्यू में गिरावट आई। जून 2024 तिमाही में आईआरसीटीसी को 1120.15 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 307.68 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था। शेयरों की बात करें तो आज नतीजे आने से पहले इसके शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा। आज BSE पर यह 0.65 फीसदी टूटकर 918.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह टूटकर 911.40 रुपये तक गिर गया था।

IRCTC Q1 Result की खास बातें

चालू वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2024 में आईआरसीटीसी को 1120.15 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ जो सालाना आधार पर 11.81 फीसदी अधिक रहा लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 3 फीसदी की गिरावट आई। वहीं मुनाफे की बात करें तो इसे जून तिमाही में सालाना आधार पर 32.50 फीसदी और तिमाही आधार पर 8.20 फीसदी अधिक यानी 307.68 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ। टूरिज्म एक्टिविटीज से इसके रेवेन्यू में सालाना आधार पर 12.35 फीसदी की गिरावट आई और यह 124.87 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं इसके प्रॉफिट के सबसे बड़े हिस्सेदार कैटरिंग कारोबार का रेवेन्यू 17.14 फीसदी उछलकर 558.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें