Axis Bank-Max Life Deal: इरडा के बाद अब SEBI करेगी जांच? ये है पूरा मामला

Axis Bank-Max Life Deal: एक्सिस बैंक (Axis Bank) और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस (Max Life Insurance) के बीच सौदे को लेकर बीमा नियामक इरडा पहले ही जांच कर जुर्माना लगा चुकी है। अब इरडा ने सेबी को भी जांच करने के लिए कहा है। जानिए क्या है यह पूरा मामला और इसमें कितना जुर्माना लगाया गया है और सेबी से इरडा जांच के लिए क्यों कह रही है

अपडेटेड Aug 31, 2023 पर 3:36 PM
Story continues below Advertisement
Axis Bank-Max Life Deal मामले में इरडा जांच कर जुर्माना भी लगा चुकी है।

Axis Bank-Max Life Deal: एक्सिस बैंक (Axis Bank) और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस (Max Life Insurance) के बीच सौदे में एक अहम मोड़ आया है। बीमा नियामक इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने इस सौदे को लेकर पूंजी बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) को जांच करने के लिए लिखा है। सीएनबीसी टीवी-18 की रिपोर्ट के मुताबिक इरडा ने सेबी से कहा कि वह इस बात की जांच करे कि इस सौदे में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के शेयरों का जो भाव तय किया गया है, वह सही है या नहीं। सेबी को पता लगाना है कि इसका फेयर मार्केट वैल्यू निकालने में किसी नियम का उल्लंघन तो नहीं हुआ है। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी है।

IRDA पहले ही कर चुकी है जांच और जुर्माना भी लगाया था

सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2021 में इस शेयर ट्रांसफर की जांच पहले सिर्फ इरडा ही कर रही थी और इसने जुर्माना भी लगाया था। हालांकि अब इस मामले की जांच सेबी भी करेगी। इरडा ने 13 अक्टूबर 2022 को मैक्स लाइफ पर इस मामले में 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसकी जांच में सामने आया था कि एक्सिस बैंक ने 15 और 16 मार्च 2021 को 166 रुपये के भाव में मैक्स फाइनेंशियल सर्विस और मितसुई सुमिटोमो इंटरनेशनल को शेयर बेचे थे। इसके 10 या 11 दिन बाद ही एक्सिस बैंक, एक्सिस कैपिटल और एक्सिस सिक्योरिटीज ने इन शेयरों को 31.5-32.12 रुपये की रेंज के भाव में खरीद लिया था।


6500 करोड़ रुपये के कर्ज का निपटारा, Yes Bank की एआरसी और सुभाष चंद्रा के बीच इन शर्तों पर बनी बात

इरडा का कहना है कि एक ही शेयर की अलग-अलग वैल्यू इस आधार पर तय की गई कि एक्सिस बैंक इसे खरीद रहा है या बेच रहा है यानी बेचते समय अलग वैल्यू लगी और खरीदते समय अलग वैल्यू। इरडा के आदेश के मुताबिक इस लेन-देन में एक-समान आधार पर फेयर मार्केट वैल्यू नहीं तय किया गया जिसके चलते बीमा कंपनी के रजिस्टर्ड कॉरपोरेट एजेंट एक्सिस बैंक और इसकी ग्रुप कंपनियों को मनमानी फायदा हुआ। ऐसे में 13 अक्टूबर 2022 को इरडा ने एक्सिस बैंक पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

Hindenburg के बाद Adani Group को इस रिपोर्ट ने दिया झटका, अब ये हैं आरोप

फिर SEBI को क्यों कह रही जांच के लिए

इरडा इस मामले में जांच कर जुर्माना भी लगा चुकी है। हालांकि 9 अगस्त को एक्सिस बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि इसके बोर्ड ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में 9.9 फीसदी से हिस्सेदारी बढ़ाकर 16.22 फीसदी करने की मंजूरी दी है। इस हिस्सेदारी के बाद एक्सिस ग्रुप की कंपनियों की मैक्स लाइफ में 19.02 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी। एक्सिस बैंक के मुताबिक यह 113.06 रुपये के भाव पर 14.45 करोड़ रुपये के बदले में मैक्स लाइफ में 1612 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। फाइलिंग के मुताबिक इस खरीदारी का मुख्य उद्देश्य लाइफ इंश्योरेंस कारोबार में बैंक की स्थिति मजबूत करना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।