Get App

IREDA Share Price: इरेडा में लगाए हैं पैसे? इस लेवल पर फटाफट लगाएं स्टॉप लॉस, नहीं तो हो जाएगा तगड़ा घाटा

IREDA Share Price: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। इसके शेयर पिछले साल नवंबर 2023 में लिस्ट हुए और आईपीओ निवेशकों को यह 32 रुपये के भाव पर जारी हुआ था। अभी यह 255 रुपये के आस-पास चल रहा है। अब इस ताबड़तोड़ तेजी के बाद एक्सपर्ट ने निवेशकों को स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 29, 2024 पर 7:22 PM
IREDA Share Price: इरेडा में लगाए हैं पैसे? इस लेवल पर फटाफट लगाएं स्टॉप लॉस, नहीं तो हो जाएगा तगड़ा घाटा
IREDA Share Price: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयरों ने एक साल से भी कम समय में इसने निवेशकों के पैसों को छह गुना से अधिक बढ़ा दिया है। (File Photo- Pexels)

IREDA Shares: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयर आज शुरुआती कारोबार में 3 फीसदी से अधिक उछल गए। एक साल से भी कम समय में इसने निवेशकों के पैसों को छह गुना से अधिक बढ़ा दिया है। इतनी ताबड़तोड़ तेजी के बाद एक्सपर्ट्स सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। उनका मानना है कि एक बार मुनाफावसूली शुरू हुई तो यह काफी तेज होगी, ऐसे में उन्होंने स्टॉप लॉस लगाने की सलाह भी दी है। कारोबार के अंत में यह शेयर 2.28 फीसदी उछलकर 254.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

पिछले साल 29 नवंबर 2023 को यह 49.99 रुपये पर था और इस लेवल से 8 महीने में यह 520 फीसदी से अधिक उछलकर 15 जुलाई 2024 को 310 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इरेडा के शेयरों को आज बोर्ड की होने वाली बैठक से सपोर्ट मिल रहा है। आज की बैठक में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) या राइट इश्यू या किसी और तरीके से 4500 करोड़ रुपये जुटाने के तरीकों पर चर्चा होगी।

किस लेवल पर लगाएं IREDA में स्टॉप लॉस?

सीएनबीसी आवाज पर दर्शकों के एक सवाल के जवाब में मार्केट एक्सपर्ट आशीष बहेती ने कहा कि अभी तक इस शेयरों में कोई खास गिरावट या मुनाफावसूली नहीं दिखी। हायर लेवल पर यह कंसालिडेट हो रहा है लेकिन उनका यह भी मानना है कि जब इसमें मुनाफावसूली होगी तो यह तेज होगी। ऐसे में आशीष ने निवेशकों को 235 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें