IREDA QIP: रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स को फाइनेंशियल सर्विसेज देने वाली इरेडा के शेयरों पर आज निवेशकों का खास नजर थी। इसकी वजह ये है कि लंबे इंतजार के बाद इसने अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू लॉन्च कर दिया है। इस इश्यू के लॉन्च होने के बाद आज यह 2% से अधिक टूट गया। निचले स्तर पर खरीदारी के चलते भाव में कुछ रिकवरी जरूर हुई है लेकिन अब भी यह कमजोर स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 0.93% की गिरावट के साथ ₹174.85 के भाव (IREDA Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.32% टूटकर ₹172.40 तक आ गया था।
