IRFC Share Price: इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी रीफाइनेंसिंग डील की तो इसके शेयर चमक उठे। एक कारोबीरी दिन पहले टूटकर यह एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया था लेकिन अब इसने कुछ हद तक रिकवरी कर ली है। करीब ₹13 हजार करोड़ के धांसू रिफाइनेंसिंग डील पर इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे इसके भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 3.91% की बढ़त के साथ ₹92.90 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.19% चढ़कर ₹93.15 तक पहुंच गया था। एक कारोबारी दिन पहले यह टूटकर एक साल के निचले स्तर ₹89.15 तक आ गया था।
