Get App

IRFC शेयर को लगे पंख, इंट्राडे में 9% के उछाल के साथ छुआ रिकॉर्ड हाई

IRFC Stock Price: पिछले एक साल में शेयर की कीमत 471 प्रतिशत मजबूत हुई है। मार्च 2024 तिमाही तक IRFC में सरकार के पास 86.36 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 13.64 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। तकनीकी विश्लेषक मानस जायसवाल का मानना ​​है कि अगर कोई IRFC में निवेश कर रहा है तो उसे उसमें बने रहना चाहिए। बीएसई पर सुबह IRFC का शेयर बढ़त के साथ 192.70 रुपये पर खुला

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 08, 2024 पर 4:14 PM
IRFC शेयर को लगे पंख, इंट्राडे में 9% के उछाल के साथ छुआ रिकॉर्ड हाई
यह लगातार 5वां कारोबारी सत्र है, जब IRFC शेयर में उछाल है।

IRFC Share Price: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी IRFC (Indian Railway Finance Corporation) के शेयर में 8 जुलाई को 7 प्रतिशत की तेजी ​देखने को मिली। जमकर हो रही खरीद के चलते कीमत दिन में 9 प्रतिशत तक चढ़कर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई। यह लगातार 5वां कारोबारी सत्र है, जब शेयर में उछाल है। बीएसई पर सुबह IRFC का शेयर बढ़त के साथ 192.70 रुपये पर खुला। उसके बाद यह पिछले बंद भाव से 9 प्रतिशत तक उछलकर 206 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का रिकॉर्ड हाई है। कारोबार खत्म होने पर शेयर 7 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 202.10 रुपये पर सेटल हुआ।

तकनीकी विश्लेषक मानस जायसवाल का मानना ​​है कि अगर कोई IRFC में निवेश कर रहा है तो उसे उसमें बने रहना चाहिए। जायसवाल ने 24 जून को CNBC आवाज पर एक दर्शक के सवाल का जवाब देते हुए ₹159 का स्टॉप लॉस बनाए रखने की सलाह दी थी। उस समय जायसवाल ने कहा था कि पहला टारगेट ₹200 का होना चाहिए। यह टारगेट शेयर क्रॉस कर चुका है।

जायसवाल ने कहा, "एक बार शेयर ₹200 को पार कर जाता है, तो यह एक अज्ञात क्षेत्र में प्रवेश करेगा, जिसके बाद यह ₹235 के स्तर पर पहुंच सकता है।" IRFC के शेयर में अच्छी बढ़ोतरी के बावजूद, इसे विश्लेषकों द्वारा कवरेज नहीं किया गया है।

एक साल में 513% चढ़ा IRFC शेयर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें