Get App

क्या बाजार में दिक्कत बढ़ रही है, कौन से हैं निवेश के लिए सबसे बढ़िया सेक्टर?

Piper Serica के फाउंडर अभय अग्रवाल ने निवेश के लिए सबसे बढ़िया सेक्टर बताते हुए कहा कि हमारी नजर में इस समय फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एग्रो केमिकल और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर निवेश के लिहाज से सबसे अच्छे हैं। जबकि तिमाही दर तिमाही शानदार अर्निंग देने वाली कंपनी में निवेश करना अच्छी रणनीति हो सकती है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 25, 2024 पर 8:33 PM
क्या बाजार में दिक्कत बढ़ रही है, कौन से हैं निवेश के लिए सबसे बढ़िया सेक्टर?
बुल मार्केट के बारे में अभय अग्रवाल ने कहा कि ऐसे समय में लालच से बचना चाहिए। निवेशकों को कम रिस्क लेना चाहिए। इसके अलावा पहले की गई गलतियों से सबक भी लेना चाहिए

बाजार में तेजी के ट्रिगर क्या हैं? अच्छी कंपनी कैसे चुननी चाहिए? बुल मार्केट में क्या सोच रखनी चाहिए? निवेशकों की सबसे बड़ी दुविधा क्या है? बाजार के सनराइज सेक्टर्स कौन से हैं? बाजार में रिस्क कैसे कम होगा? कौन से कारोबार में निवेश करना अच्छा होगा? ऐसे सारे सवाल निवेशकों के मन में कौंधते रहते हैं। इन्हीं सभी सवालों पर हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Piper Serica के फाउंडर अभय अग्रवाल ने कहा कि कब और कितना एलोकेशन करना है इस पर सही निर्णय लेना चाहिए। इसके साथ ही निवेश के वक्त की मार्केट की टाइमिंग का भी ध्यान रखना चाहिए।

क्या बाजार में दिक्कत बढ़ रही है?

इस पर अभय अग्रवाल ने कहा कि बाजार में दिक्कत जैसी कोई बात नहीं हैं लेकिन हमारा मानना है कि इस समय इसका वैल्यूएशन ज्यादा है।

क्या महंगा, सस्ता के लिए P/E देखना जरूरी है?

ऐसा नहीं है केवल P/E के भरोसे रहना ठीक नहीं। दूसरे पैमाने परखना जरूरी होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें