Get App

IT Stocks : CLSA के लारेंस बालांको की राय, निफ्टी आईटी में देखने को मिल सकती है अभी और गिरावट

अमेरिका में एक्सेंचर ने अपने तिमाही नतीजों की रिपोर्ट दी है। कंपनी ने अपने वित्तीय वर्ष 2024 के रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को पहले के 2 -5 फीसदी से घटाकर 1-3 फीसदी कर दिया है। एक्सेंचर ने अपने गाइडेंस में आगे कहा है किआईटी परियोजनाओं पर ग्राहक सावधानी बरत रहे हैं। इसका आईटी शेयरों पर निगेटिव असर पड़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 22, 2024 पर 9:54 AM
IT Stocks : CLSA के लारेंस बालांको की राय, निफ्टी आईटी में देखने को मिल सकती है अभी और गिरावट
गुरुवार को वॉल स्ट्रीट पर एक्सेंचर के शेयर 9 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुए। इसका अमेरिका में लिस्टेड भारतीय आईटी शेयरों पर पहले ही नकारात्मक प्रभाव पड़ चुका है

IT Stocks : निफ्टी आईटी इंडेक्स वर्तमान हफ्ते में 4 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। अगर इसका चार्ट पैटर्न देखें तो इस इंडेक्स में मौजूदा स्तरों से और गिरावट आने की संभावना दिख रही है। गुरुवार को चार दिन की गिरावट का सिलसिला टूटने से पहले, निफ्टी आईटी इंडेक्स बुधवार को 35,697 के निचले स्तर पर पहुंच गया था।

एक्सेंचर ने घटाया रेवेन्यू गाइडेंड, आईटी शेयरों को लगा झटका

CLSA के लारेंस बालांको के मुताबिक इस ब्रेकडाउन में निफ्टी 33,272 के निचले स्तर की ओर जा सकता जो गुरुवार के क्लोजिंग स्तर से 7.7 फीसदी नीचे है। टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो और एचसीएलटेक जैसे आईटी शेयर आज शुक्रवार को फोकस में रहेंगे। काल रात अमेरिका में एक्सेंचर ने अपने तिमाही नतीजों की रिपोर्ट दी है। कंपनी ने अपने वित्तीय वर्ष 2024 के रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को पहले के 2 -5 फीसदी से घटाकर 1-3 फीसदी कर दिया है। एक्सेंचर ने अपने गाइडेंस में आगे कहा है किआईटी परियोजनाओं पर ग्राहक सावधानी बरत रहे हैं, खासकर छोटे स्तर पर।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें