Get App

IT Stocks Crash: अब आईटी कंपनियों के शेयर हुए धड़ाम, 20% टूटकर 'बेयर मार्केट’ में पहुंचा निफ्टी IT इंडेक्स, समझें कारण

IT Stocks Crash: आईटी कंपनियों के शेयरों में जारी गिरावट के बीच निफ्टी आईटी इंडेक्स आज 12 मार्च को 'बेयर मार्केट (Bear Market)' जोन में प्रवेश कर गया। इंडेक्स में दिसंबर 2024 के बनाए रिकॉर्ड हाई से अब तक 20 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है। जब कोई शेयर या इंडेक्स अपने हालिया शिखर से 20 फीसदी से अधिक टूट जाता है, तो उसे आधिकारिक तौर पर बेयर मार्केट की शुरुआत मानी जाती है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 12, 2025 पर 12:37 PM
IT Stocks Crash:  अब आईटी कंपनियों के शेयर हुए धड़ाम, 20% टूटकर 'बेयर मार्केट’ में पहुंचा निफ्टी IT इंडेक्स, समझें कारण
IT Stocks Crash: अमेरिका में मंदी की बढ़ती आशंका के चलते आईटी शेयरों में गिरावट देखी जा रही है

IT Stocks Crash: आईटी कंपनियों के शेयरों में जारी गिरावट के बीच निफ्टी आईटी इंडेक्स आज 12 मार्च को 'बेयर मार्केट (Bear Market)' जोन में प्रवेश कर गया। इंडेक्स में दिसंबर 2024 के बनाए रिकॉर्ड हाई से अब तक 20 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है। जब कोई शेयर या इंडेक्स अपने हालिया शिखर से 20 फीसदी से अधिक टूट जाता है, तो उसे आधिकारिक तौर पर बेयर मार्केट की शुरुआत मानी जाती है।

निफ्टी आईटी इंडेक्स में शामिल सभी शेयरों ने इस दौरान नेगेटिव रिटर्न दिया है। LTIMindtree और Mphasis में सबसे ज्यादा 30% तक की गिरावट आई है। वहीं Infosys और TCS जैसे दिग्गज स्टॉक्स भी 20% से ज्यादा टूट चुके हैं। दिसंबर 2024 में Nifty IT इंडेक्स ने 45,995 का ऑल-टाइम हाई बनाया था, लेकिन अब यह काफी नीचे आ चुका है।

इस भारी गिरावट के पीछे अमेरिका में मंदी की बढ़ती आशंका और ब्रोकरेज फर्मों की ओर से शेयरों की रेटिंग डाउनग्रेड को प्रमुख कारण माना जा रहा है। भारतीय आईटी कंपनियों के लिए अमेरिका का बाजार कमाई का सबसे बड़ा स्रोत है। ऐसे में वहां पर मंदी की आशंका इन कंपनियों की ग्रोथ पर सीधा असर पड़ सकता है।

Motilal Oswal ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जनवरी से मार्च के बीच आईटी सेक्टर को लेकर निवेशकों में सतर्कता बढ़ी है। हालांकि कंपनियों का ध्यान अभी भी कैपिटल एक्सपेंडिचर से ध्यान अभी भी हटा नहीं है, लेकिन ग्राहक अभी भी आईटी सेवाओं पर खर्च को प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं। ब्रोकरेजने वैल्यूएशन से जुड़ी असहजा के चलते इंफोसिस को 'न्यूट्रल', विप्रो को 'Sell', और L&T टेक्नोलॉजीज को 'Neutral' की रेटिंग दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें