IT Stocks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ धमकियों के बाद आज 28 फरवरी को आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 4 प्रतिशत क्रैश होकर 37,478.60 अंक पर आ गया। यह लगातार 7वां दिन है, जब आईटी इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इस गिरावट के पीछे मुख्य वजह अमेरिका के बेरोजगारी आंकड़े बताए जा रहे हैं। अमेरिका के साप्ताहिक बेरोजगारों दावों में उम्मीद से अधिक बढ़ोतरी हुई। इससे यह चिंता बढ़ गई कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था धीमी हो सकती है। ट्रंप के टैरिफ ऐलानों के कारण वहां महंगाई दर के पहले ही लंबे समय तक ऊंची बने रहने की आशंका जताई जा चुकी है।
