Ixigo IPO: ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म, इक्सिगो (Ixigo) की पैरेंट कंपनी, ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी (Le Travenues Technology) का आगामी 10 जून को इनीशियल पब्लिक ऑफर यानी आईपीओ (IPO) खुलने वाला है। कंपनी ने IPO के लिए 88 से 93 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। Ixigo का आईपीओ 10 से 12 जून तक बोली के लिए खुला रहेगा। वहीं एकर निवेशकों के लिए यह इश्यू एक कारोबारी दिन पहले, यानी 7 जून को खुलेगा। कंपनी अपने IPO में 120 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। वहीं कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों और निवेसकों की ओर से करीब 6.67 करोड़ शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) लाया जाएगा। ऊपरी प्राइस बैंड पर इन शेयरों की कुल वैल्यू करीब 620 करोड़ रुपये आएगी। ऐसे में आईपीओ का कुल साइज 740 करोड़ रुपये होगा।
