Japan Nikkei: जापान के स्टॉक मार्केट ने मंगलवार 6 अगस्त को जोरदार वापसी की। इससे एक दिन पहले सोमवार को अमेरिकी इकोनॉमी में मंदी की आशंका और मजबूत येन से जुड़ी चिंताओं के चलते इसमें पिछले 37 सालों की सबसे बड़ी गिरावट आई थी। हालांकि आज बाजार इस गिरावट से उबरता दिख रहा है। बेंचमार्क निक्केई 225 इंडेक्स 10.33 प्रतिशत या 3,249.36 अंक बढ़कर 34,707.78 पर पहुंच गया। वहीं ब्रॉडर मार्केट से जुड़ा टॉपिक्स इंडेक्स 10.26 प्रतिशत या 228.49 अंक बढ़कर 2,455.64 पर पहुंच गया।
