Get App

Jefferies के क्रिस वुड ने अपने पोर्टफोलियो में REC को किया शामिल, बजाज फाइनेंस में घटाया आवंटन

जेफरीज (Jefferies) के क्रिस वुड (Chris Wood) ने अपने इंडिया लॉन्ग-ओनली पोर्टफोलियो में बदलाव किया है। उन्होंने लंबी अवधि इक्विटी पोर्टफोलियो में आरईसी लिमिटेड (REC Ltd) को शामिल किया है, जिसे पहले रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन के नाम से जाना जाता था। साथ ही उन्होंने HDFC बैंक और बजाज फाइनेंस में अपना एलोकेशन कम किया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 22, 2022 पर 9:15 PM
Jefferies के क्रिस वुड ने अपने पोर्टफोलियो में REC को किया शामिल, बजाज फाइनेंस में घटाया आवंटन
क्रिस वुड, Jefferies के ग्लोबल इक्विटी स्ट्रैटजी हेड

शेयर बाजार में इस समय कंसॉलिडेशेन की स्थिति लग रही है। इसके साथ ही मनी मैनेजर्स ने अपने पोर्टफोलियो में फेरबदल करना शुरू कर दिया है। जेफरीज (Jefferies) ने कुछ दिनों पहले अपने इंडिया मॉडल पोर्टफोलियो से जोमैटो (Zomato) को बाहर कर मेटल को जगह दी थी। अब इसके ग्लोबल इक्विटी स्ट्रैटजी हेड, क्रिस वुड (Chris Wood) ने भी कुछ बदलाव किए हैं। क्रिस वुड ने लंबी अवधि इक्विटी पोर्टफोलियो में आरईसी लिमिटेड (REC Ltd) को शामिल किया है, जिसे पहले रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन के नाम से जाना जाता था। क्रिस वुड के पोर्टफोलियो में REC Ltd का वेटेज करीब 4 फीसदी है।

क्रिस वुड ने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Prudential Life Insurance) और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस (ICICI Lombard General Insurance) में निवेश को एक-एक प्रतिशत हिस्सेदारी घटाकर ऐसा किया है।

ऊपर बताए शेयरों के अलावा उनके इंडिया लॉन्ग-ओनली पोर्टफोलियो में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एसबीआई (SBI), सीएएमएस (CAMS), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), ओएनजीसी (ONGC), गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties), सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles), डीएलएफ (DLF), मैक्रोटेक डेवलपर्स (Macrotech Developers), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), एलएंडटी (L&T), अदानी पोर्ट्स (Adani Ports) और कॉनकोर (Concor) हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें