ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने भारत के अपने लॉन्ग-ओनली पोर्टफोलियो में कई बड़े बदलाव किए हैं। कंपनी के इक्विटी स्ट्रैटेजी के ग्लोबल हेड, क्रिस वुड (Chris Wood) ने अपनी हालिया 'ग्रीड एंड फीयर' रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारत के लॉन्ग-ओनली पोर्टफोलियो में रियल एस्टेट, इंटरनेट स्टॉक्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी ब्लूचिप कंपनियों के शेयरों पर खास ध्यान दिया गया है।
क्रिस वुड ने बताया कि Jefferies के इंडिया लॉन्ग-टर्म पोर्टफोलियो में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों का वेटेज 2 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए HDFC बैंक और SBI के शेयरों की हिस्सेदारी में 1-1 प्रतिशत की कटौती की जाएगी।
रियल एस्टेट कंपनियों में बड़े बदलाव
इंटरनेट स्टॉक्स में निवेश बढ़ा
Chris Wood ने इंटरनेट स्टॉक्स में भी दिलचस्पी दिखाई और ट्रैवल एग्रीगेटर MakeMyTrip (MMT) को 4% वेटेज के साथ पोर्टफोलियो में शामिल किया है। इस बदलाव के तहत उन्होंने एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयर को पोर्टफोलियो से बाहर कर दिया है।
इससे पहले एक दूसरी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने भी हाल ही में MakeMyTrip को अपनी 'टॉप टेन बाय' की लिस्ट में शामिल किया था। कंपनी को ट्रैवल सेक्टर में मजबूत, टैक्स दरों में कटोती और इंडस्ट्री के बेहतर स्ट्रक्चर का फायदा मिलने की उम्मीद है, जिससे इसकी मार्जिन ग्रोथ बेहतर हो सकती है।
Zomato में भी बढ़ी हिस्सेदारी
जेफरीज ने हाल ही में निफ्टी-50 में शामिल हुई जोमैटो के शेयरों का वेटेज को 1% तक बढ़ाने का फैसला किया। हालांकि, पिछले 6 महीनों में Zomato के शेयरों की कीमत में 25% की गिरावट आई है। बढ़ते कॉम्पिटीशन और मार्जिन प्रेशर ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
Chris Wood का मानना है कि ब्लू-चिप कंपनियां और इंटरनेट स्टॉक्स निकट भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस रणनीति से यह भी साफ होता है कि Jefferies भारत के बड़े बिजनेस ग्रुप्स, रियल एस्टेट और डिजिटल सेक्टर में अधिक भरोसा जता रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 समूह का एक हिस्सा है। नेटवर्क18 को इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।