Get App

Stock Tips: जेफरीज ने बढ़ाया अदाणी पोर्ट्स का टारगेट प्राइस, JSW Infra का कवरेज शुरू, लेकिन इस स्टॉक को फटाफट बेचने की सलाह

Stock Tips: जेफरीज इंडिया ने जेएसडब्ल्यू इंफ्रा की कवरेज शुरू की है। इसके अलावा अदाणी ग्रुप की पोर्ट कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। हालांकि इसके अलावा एक और शेयर है जिसका टारगेट प्राइस ब्रोकरेज फर्म ने घटा दिया है और टारगेट प्राइस मौजूदा लेवल से काफी नीचे है। चेक करें इन तीनों शेयरों को लेकर ब्रोकरेज का रुझान और रिस्क

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 29, 2024 पर 4:24 PM
Stock Tips: जेफरीज ने बढ़ाया अदाणी पोर्ट्स का टारगेट प्राइस, JSW Infra का कवरेज शुरू, लेकिन इस स्टॉक को फटाफट बेचने की सलाह
Stock Tips: ब्रोकरेज फर्म जेफरीज इंडिया ने एक इंफ्रा स्टॉक जेएसडब्ल्यू इंफ्रा (JSW Infra) की कवरेज शुरू की है।

Stock Tips: ब्रोकरेज फर्म जेफरीज इंडिया ने एक इंफ्रा स्टॉक जेएसडब्ल्यू इंफ्रा (JSW Infra) की कवरेज शुरू की है। इसके अलावा ब्रोकरेज का अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड पर पॉजिटिव रुझान बना हुआ है। ब्रोकरेज ने अदाणी पोर्ट्स का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। हालांकि दोनों ही शेयरों में आज मुनाफावसूली का दबाव दिख रहा है जिसे ब्रोकरेज के हिसाब से निवेश के मौके के तौर पर देखना चाहिए। आज BSE पर जेएसडब्ल्यू इंफ्रा के शेयर 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ 325.80 रुपये पर और अदाणी पोर्ट्स के शेयर 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 1475.85 रुपये पर बंद हुए हैं।

JSW Infrastructure और Adani Ports का क्या है टारगेट प्राइस?

जेफरीज इंडिया ने जेएसडब्ल्यू इंफ्रा की कवरेज शुरू की है और टारगेट प्राइस 375 रुपये पर फिक्स किया है। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड का टारगेट प्राइस 1482 रुपये से बढ़ाकर 1910 रुपये कर दिया है। इसके अलावा जेफरीज ने गुजरात पिपवाव पोर्ट की अंडरपरफॉर्म रेटिंग को बरकरार रखा है लेकिन टारगेट प्राइस 232 रुपये से घटाकर 140 रुपये कर दिया है। गुजरात पिपवाव पोर्ट के शेयर 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 226.25 रुपये पर बंद हुए हैं।

Jefferies ने क्यों किया टारगेट प्राइस में बदलाव?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें