JG Chemicals IPO Listing: जिंक ऑक्साइड बनाने वाली जेजी केमिकल्स (JG Chemicals) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फीकी एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 28 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 221 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 211 रुपये और NSE पर 209.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि 5 फीसदी से अधिक का घाटा हो गया। शेयरों की कमजोरी बनी हुई है। दिन के आखिरी में यह BSE पर 184.65 रुपये (JG Chemicals Share Price) के भाव पर बंद हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशकों की पूंजी 16 फीसदी से अधिक घट चुकी है।
